Land for Job Case: लालू यादव पर कसेगा शिकंजा, गृह मंत्रालय ने CBI को दिया ग्रीन सिग्नल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2023, 07:27 PM IST

Land for Job Case: 8 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा था कि आरोपी लालू प्रसाद यादव, महीप कपूर, मनोज पांडे और डॉ. पी.एल. बनकर" के संबंध में अभी मंजूरी नहीं मिली है। अब सीबीआई ने कहा है कि लालू प्रसाद के खिलाफ गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

Land for Job Case: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में राजद नेता लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया है कि मामले में नए आरोप पत्र में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद के खिलाफ गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। हालांकि, जांच एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गीतांजलि गोयल को सूचित किया कि तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मंजूरी अभी तक नहीं मिली है।

lalu yadav

लालू प्रसाद यादव

इससे पहले, 8 अगस्त को मामले की सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा था कि आरोपी लालू प्रसाद यादव, महीप कपूर, मनोज पांडे और डॉ. पी.एल. बनकर" के संबंध में अभी मंजूरी नहीं मिली है। बता दें, जुलाई में अदालत ने लालू यादव और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी प्राप्त करने के लिए सीबीआई को समय दिया था। मंगलवार को सीबीआई ने कहा कि शेष मंजूरी एक सप्ताह के भीतर मिलने की उम्मीद है।

End of Feed