Economic Offender: सीबीआई ने आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका में हिरासत में लिया

अमेरिकी अधिकारियों के साथ निरंतर सहयोग के माध्यम से अमेरिका में नेहल मोदी की गिरफ्तारी के बाद हाल के दिनों में एजेंसी के लिए यह दूसरी बड़ी सफलता है।

अधिकारियों ने कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद हिरासत में लिया तथा भारत के लिए रवाना हो गए।बुधवार को यह जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कपूर करीब 25 साल से अधिक समय से फरार थी।अधिकारियों ने बताया कि कपूर के खिलाफ ‘इंटरपोल रेड नोटिस’ जारी किया गया था। सीबीआई की एक टीम ने उसे अमेरिका में हिरासत में लिया और उसे लेकर अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए 292 में सवार हो गए, जिसके बुधवार रात को यहां पहुंचने की उम्मीद है।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'यह प्रत्यर्पण न्याय की दिशा में एक बड़ी सफलता है और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की परवाह किए बिना भगोड़ों को भारत में कानून के कठघरे में लाने की सीबीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीबीआई की टीम भगोड़े को लेकर भारत लौट रही है। मोनिका को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा और अब उस पर मुकदमा चलेगा।'

End of Feed