भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के DIG गिरफ्तार, Rs 5 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 1.5KG ज्वेलरी जब्त

सूत्रों ने बताया कि 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भुल्लर डीआईजी (रोपड़ रेंज) के पद पर कार्यरत हैं। रोपड़ रेंज में मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। भुल्लर इससे पहले डीआईजी (पटियाला रेंज) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और जगराओं, मोहाली और संगरूर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है।

Punjab Police DIG arrested : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पुलिस उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है । सूत्रों ने बताया कि भुल्लर को उनके मोहाली स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भुल्लर डीआईजी (रोपड़ रेंज) के पद पर कार्यरत हैं। रोपड़ रेंज में मोहाली, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। भुल्लर इससे पहले डीआईजी (पटियाला रेंज) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के संयुक्त निदेशक और जगराओं, मोहाली और संगरूर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी काम किया है।

punjab dig

भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब में डीआईजी गिरफ्तार। तस्वीर-ANI

सीबीआई ने 16 अक्टूबर को मामला दर्ज किया

अधिकारी पर शिकायतकर्ता से हर महीने अवैध धनराशि की मांगने का भी आरोप है। सीबीआई ने 16 अक्टूबर को आरोपी लोक सेवक और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को 'निपटाने' और उसके व्यवसाय के खिलाफ किसी भी जबरदस्ती या प्रतिकूल पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए अपने बिचौलिए के माध्यम से Rs 8 लाख की रिश्वत और मासिक अवैध भुगतान की मांग की थी।

End of Feed