Aaj Ki Taza Khabar Live: राहुल ने फोन कर मुकेश सहनी को मनाया, सीटों पर भी बनी बात; गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल
Aaj Ki Taza Khabar (17 October 2025): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला बिहार चुनाव के बाद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास करती है। शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी गठबंधन और उसके सहयोगियों का सम्मान करती है तथा अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। फिलीपींस और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके लगे हैं जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं।
Aaj Ki Taza Khabar Live: राहुल ने फोन कर मुकेश सहनी को मनाया, सीटों पर भी बनी बात; गुजरात मंत्रिमंडल में फेरबदल
Rajasthan: भाजपा ने मोरपाल सुमन को अंता उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार
महाराष्ट्र की राहुरी सीट से विधायक शिवाजी कर्डिले का निधन
आंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को एबीवीपी नेता ने थप्पड़ मारा
गुजरात मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार
भारत और मध्य एशियाई देशों ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की
विदेश मंत्रालय के अनुसार, तीसरी भारत-मध्य एशिया बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने किया। पिछले हफ्ते काबुल पर पाकिस्तान की सेना ने हवाई हमले किए थे जिसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष छिड़ गया था। अफगानिस्तान ने इस हमले का कड़ा जवाब दिया। दोनों देशों में बुधवार को अस्थायी संघर्षविराम पर सहमति बनी।
