CBDT: सीबीडीटी के सदस्य बने आयकर विभाग के 4 IRS अधिकारी, निभाएंंगे ये अहम जिम्मेदारी

Central Board of Direct Taxes: चार आईआरएस अधिकारियों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में सदस्य नियुक्त किया गया है। कल जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने चार वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारियों को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

CBDT: आयकर विभाग के 4 आईआरएस (IRS) अधिकारियों को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में सदस्य नियुक्त किया गया है। कल जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने चार वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारियों को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

Central Board of Direct Taxes

चार वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी सीबीडीटी के सदस्य नियुक्त

ये चार IRS अधिकारी बने CBDT के सदस्य

नव नियुक्त सदस्यों में पंकज कुमार मिश्रा शामिल हैं, जो परमाणु ऊर्जा आयोग के सदस्य (वित्त) के रूप में कार्यरत थे, और संजय बहादुर, जिन्होंने दिल्ली में आयकर (प्रशिक्षण) के प्रधान महानिदेशक का पद संभाला था। एल राजशेखर रेड्डी, जो चेन्नई, तमिलनाडु और पुदुचेरी क्षेत्रों के लिए आयकर के प्रधान मुख्य आयुक्त (टीडीएस) थे और जी अपर्णा राव, जो बेंगलुरु, कर्नाटक और गोवा क्षेत्रों के लिए आयकर की प्रधान मुख्य आयुक्त -1 के रूप में कार्यरत थीं। सभी चार नियुक्तियां भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1989 बैच के हैं बोर्ड कर संग्रह के लिए नीतियां तैयार करने, कर चोरी से निपटने और विभिन्न प्रत्यक्ष कर सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

End of Feed