पाकिस्तान उच्चायोग में रसोइये पर महिला से छेड़छाड़-अश्लीलता का आरोप, मामले ने पकड़ा तूल, केस दर्ज होते ही छोड़ा भारत

महिला का कहना है कि 54 वर्षीय आरोपी मिन्हाज हुसैन फरवरी में भारत आने के बाद से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था, यौन संबंधों की मांग कर रहा था और अश्लील हरकतें कर रहा था।

Pakistan Diplomat Cook: दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में चार्जे डी'एफेयर के आवास पर रसोइया के रूप में काम करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक के यहां काम करने वाली महिला से अश्लील छेड़छाड़ और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ घरेलू नौकरानी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता को पाकिस्तान के प्रभारी साद अहमद वाराइच के आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखा गया था। महिला नई दिल्ली के तिलक मार्ग स्थित राजनयिक के आधिकारिक आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रह रही थी।

pakistan cook molestation case

पाक रसोइए पर छेड़छाड़ उत्पीड़न का आरोप

यौन संबंधों की मांग कर रहा था हुसैन

महिला का कहना है कि 54 वर्षीय आरोपी मिन्हाज हुसैन फरवरी में भारत आने के बाद से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था, यौन संबंधों की मांग कर रहा था और अश्लील हरकतें कर रहा था। उससे छेड़छाड़ की फिर कोशिश गई जिसके बाद महिला ने घटना की सूचना साद अहमद को दी। उन्होंने चुपचाप बकरीद के बहाने हुसैन को वापस पाकिस्तान भेज दिया।

End of Feed