गुजरात के वलसाड में पानी में बह गई एक कार, व्यक्ति को बचाया गया, पत्नी और बच्चे सहित चार लोग लापता

gujarat rain news: अधिकारियों के अनुसार, कार के चालक को बचा लिया गया, लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे सहित दो अन्य लोगों का पता नहीं चल सका।

Gujarat Rain News: गुजरात के वलसाड जिले के देसाई क्रीक में एक कार बह गई, जिसमें एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे सहित चार अन्य लापता हो गए।राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया।

rain water

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

पारडी तहसील की तहसीलदार किरण राणा ने एएनआई को बताया कि 'बारिश के बाद, सड़क पर लगभग चार फीट पानी बह रहा था। एक i10 कार वहां फंस गई। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बचा लिया, लेकिन कोशिश करने के बावजूद वे उसके बच्चे और पत्नी को नहीं बचा पाए। इसी वजह से एनडीआरएफ की टीम को वलसाड बुलाया गया। 20 लोगों की एक टीम आई। उन्होंने ढाई घंटे तक तलाशी ली, लेकिन कार नहीं मिली... वे कल सुबह 6 बजे तलाशी अभियान जारी रखेंगे'

End of Feed