कनाडाई पंजाबी सिंगर Shubh ने शेयर किया था भारत का विवादित नक्शा, अब इंडिया में Live Concert पर रार!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 08:51 PM IST

Canada based Punjabi singer Shubh: कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ को करना पड़ रहा है विरोध का सामना, खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करने का आरोप लगा है, जानिए क्या है मामला...

कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ (Punjabi singer Shubh) का मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो होना था। लेकिन उनके द्वारा भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर डालने से उनका विरोध हो रहा है वहीं बताते हैं कि भारत में कार्यक्रम को प्रायोजित करने वाली कंपनी बोट (Boat) ने भी उसने अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है।

Canada based Punjabi singer Shubh

कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभका मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो होना था

कंपनी बोट ने अपने बयान में कहा कि 'अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं, इसलिए, जब हमें इस साल की शुरुआत में कलाकार शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला किया...'

End of Feed