असम में भाजपा लगा पाएगी जीत की हैट्रिक या कांग्रेस का दिखेगा दम? हिमंत को चुनौती दे रहे गोगोई

Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव का बिगुल रविवार को बजते ही मैदान में उतरने वाली पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने के लिए कमर कसने लगी हैं। राजग अपने शासन के रिकॉर्ड और संगठनात्मक ताकत के भरोसे उतरेगा।

Assam Assembly Elections: असम विधानसभा चुनाव का बिगुल रविवार को बजते ही मैदान में उतरने वाली पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने के लिए कमर कसने लगी हैं। विश्लेषकों का मानना है कि सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस को जहां अपनी-अपनी ताकत पर भरोसा है, वहीं उनके सामने कुछ चुनौतियां भी हैं जिनसे निपटना होगा।

Gaurav Gogoi Himanta Biswa Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई (फाइल फोटो)

राजनीतिक पहुंच बढ़ा रही भाजपा

भाजपा नीत सत्तारूढ़ राजग अपने शासन के रिकॉर्ड और संगठनात्मक ताकत के भरोसे उतरेगा। हालांकि, तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही भाजपा को सत्ता विरोधी लहर और स्थानीय शिकायतों जैसी सामान्य चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा विकास पहलों, कल्याणकारी योजनाओं और शांति समझौतों पर जोर देते हुए अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ा रही है।

End of Feed