'मंत्रिमंडल के फैसलों से विनिर्माण को मिलेगी गति', PM मोदी बोले- देश में रोजगार के अवसर होंगे पैदा

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के सेमिकंडक्टर कार्यक्रम समेत विभिन्न फैसलों से देश में विनिर्माण को गति मिलेगी, रोजगार सृजित होंगे और लोगों का जीवन सुगम होगा।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि नए सेमीकंडक्टर कार्यक्रम को मंजूरी देना, भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और नवोन्मेष का वैश्विक केंद्र बनाने की सरकार की दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही मोबाइल फोन विनिर्माण योजना 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देगी, जबकि यूरिया के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति देश को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

End of Feed