उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा में मंथन शुरू; अध्यक्ष नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे

उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे।

तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। तीन में से दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की हार हुई है। वो भी ऐसी सीटों पर जिनमें से बांकीपुर सीट पर उसकी जीत पक्की मानी जा रही थी। बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय जनता पार्टी में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन नतीजों के बाद पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुनावों में मिले जनादेश का सम्मान करती है। जहां अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, वहां संगठन आत्ममंथन कर आगे की रणनीति तैयार करेगा।

Nitin Nabin

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (फाइल फोटो)

मांजलपुर विधानसभा सीट पर जीत के बाद क्या बोले नितिन नवीन

उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।

End of Feed