Munugode: 2023 के विस चुनाव से पहले BJP और TRS के लिए अहम है मुनूगोडे सीट का नतीजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 06:26 PM IST

Munugode By Election 2022: मुनूगोडे में मोटे तौर पर किसान एवं बुनकर आबादी है। भाजपा और टीआरएस दोनों ने इन वर्गों को अपनी तरफ रिझाने की कोशिश की है। चुनाव प्रचार के दौरान टीआरएस ने भाजपा पर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुनूगोडे विधानसभा सीट पर गुरुवार को होगा उपचुनाव, भाजपा-टीआरएस में मुख्य मुकाबला
  • विधानसभा चुनाव 2023 से पहले इस सीट का चुनाव नतीजा काफी अहम माना जा रहा है
  • इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा और टीआरएस ने अपना पूरा दमखम लगाया है

Munugode By Election 2022: तेलंगाना की मुनूगोडे विधानसभा सीट पर गुरुवार को उप चुनाव होगा। इस सीट पर तेलंगाना राष्ट्रीय समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। माना जा रहा है कि इस सीट का नतीजा दिसंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक अहम संकेत साबित होगा। इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए दोनों पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगाया है। बहरहाल, यह सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी, इस पर फैसला मतदाता गुरुवार को करेंगे।

polling munugode

मुनूगोडे सीट पर भाजपा-टीआरएस के बीच है मुख्य मुकाबला।

किसान एवं बुनकरों को दोनों पार्टियों ने लुभाया

मुनूगोडे में मोटे तौर पर किसान एवं बुनकर आबादी है। भाजपा और टीआरएस दोनों ने इन वर्गों को अपनी तरफ रिझाने की कोशिश की है। चुनाव प्रचार के दौरान टीआरएस ने भाजपा पर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। इससे उसके पक्ष में थोड़ा माहौल बनता दिखा लेकिन असली नतीजे जिस पार्टी के पक्ष में जाएंगे वह अपने विजय रथ को अगले विधानसभा चुनाव तक ले जाने की कोशिश करेगा।

End of Feed