By-Election 2022 UPDATES: 6 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर मतदान खत्म
चुनाव आयोग के अनुमानित रुझान के अनुसार गोपालगंज (बिहार) में 48.35 प्रतिशत, मोकामा (बिहार) में 52.47 प्रतिशत, आदमपुर (हरियाणा) में 75.25 प्रतिशत, अंधेरी ईस्ट (महाराष्ट्र) में 31.74 प्रतिशत, धामनगर (ओडिशा) में 66.63 प्रतिशत, गोला गोकर्णनाथ ( यूपी) में 55.68 प्रतिशत और मुनुगोड़े (तेलंगाना) में 77.55% मतदान हुआ।
शाम 5 बजे तक गोपालगंज में 48.35, मोकामा में 52.47 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा की दो सीट के लिए जारी उपचुनाव में बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तक मोकामा सीट पर 52.47 प्रतिशत और गोपालगंज सीट पर 48.35 प्रतिशत मतदान हुआ। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है।ओडिशा के धामनगर में तीन बजे तक 52.13 प्रतिशत मतदान, झड़पों में दो घायल
ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव के दौरान दिन के तीन बजे तक कुल 52.13 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बावजूद, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें मिली हैं। भाजपा ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। रामेश्वरपुर में मतदान केंद्रों 169 और 170 पर बीजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों में दो लोग घायल हो गये। भाजपा ने खालागडिया के मतदान केंद्र 22 और 23 पर बीजद कार्यकर्ताओं पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। रामेश्वरपुर में पुलिस ने कहा कि एक दल के कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी के अंदर प्रतिबंधित क्षेत्र में पोस्टर लगाने की कोशिश की, जिसका दूसरे दल के समर्थकों ने विरोध किया और झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ था। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।तीन बजे तक गोपालगंज में 42.65, मोकामा में 42.44 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा की दो सीट के लिए जारी उपचुनाव में बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे तक मोकामा सीट पर 42.44 प्रतिशत और गोपालगंज सीट पर 42.65 प्रतिशत मतदान हुआ। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 2.81 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इस क्षेत्र में सुचारू मतदान के लिए 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।मुनूगोड़े में करीब 25 फीसद वोटिंग
तेलंगाना के मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है।अधिकारियों ने एक-दो जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी को ठीक किया।कांग्रेस उम्मीदवार पलवई श्रावंथी ने चुनाव अधिकारियों से शिकायत की कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत खबर फैलाई जा रही है।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर गौर किया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार कोमातीरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी टीआरएस) सरकार निर्वाचन क्षेत्र में आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।गोला गोकर्णनाथ में अब तक 33 फीसद मतदान
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न एक बजे तक 33.58 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।इस उपचुनाव में 3.90 लाख से ज्यादा मतदाता कुल सात प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि का छह सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन के कारण रिक्त हुई है।अधिकारी के मुताबिक, मतदान के लिए कुल 222 मतदान केंद्र और 441 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान पर नजर के लिए लगभग 60 फीसदी मतदेय स्थलों पर ‘लाइव वेबकास्टिंग’ की व्यवस्था की गई है।मोकामा में 27 और गोपालगंज में 21 फीसद वोटिंग
बिहार विधानसभा की दो सीट के लिए जारी उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार अपराह्न 11 बजे तक मोकामा सीट पर 27.03 प्रतिशत और गोपालगंज सीट पर 21.76 प्रतिशत मतदान हुआ।राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपराह्न 11 बजे तक गोपालगंज में 21.76 प्रतिशत और मोकामा में 27.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।जानकारी के अनुसार, इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर चाक-चौबंद प्रबंध किया गया है तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ प्रयाप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था की गई है।मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 2.81 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस क्षेत्र में सुचारू मतदान के लिए 289 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी
देश में छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह से मतदान जारी है। इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।यह मतदान बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए हो रहा है।प्राधिकारियों ने मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।जिन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है, उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास तीन, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पास एक-एक सीट थी।गोला गोकर्णनाथ में मतदान जारी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिये मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया।निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। उपचुनाव में तीन लाख 90 हजार से ज्यादा मतदाता कुल सात प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।गोला गोकर्णनाथ सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं विधायक अरविंद गिरि को छह सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो जाने के कारण रिक्त हुई है।अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए कुल 222 मतदान केंद्र तथा 441 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान पर निगरानी के लिए लगभग 60 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग (इंटरनेट के जरिए सीधा प्रसारण) की व्यवस्था की गई है।मुनूगोडे सीट पर उम्मीदवारों ने डाले वोट
गोपालगंज में 9 बजे तक 11.57 फीसदी मतदान
सुबह 9 बजे तक गोपालगंज में 11.57 फीसदी मतदान होने की सूचना है। वहीं गोपालगंज में 9.37 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।छह नवंबर को होगी मतों की गिनती
छह राज्यों की जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें से इस समय भाजपा और कांग्रेस के पास दो-दो सीटें थीं। वहीं, बीजद, शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी। इन सीटों के नतीजों से विधानसभा की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, राजनीतिक दलों ने इसे हल्के में नहीं लिया है और आक्रामक तरीके से चुनाव प्रचार किया है। मतों की गिनती छह नवंबर को होगी।कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर में मतदान किया
ओडिशा के धामनगर सीट पर वोटिंग जारी
मोकामा सीट पर वोटिंग जारी
बिहार की मोकामा सीट पर वोटिंग जारी है। यहां बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। बीजेपी और आरजेडी दोनों ने ही इस सीट पर बाहुबलियों की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। मोकामा में बीजेपी ने सोनम देवी को मैदान में उतारा है, जो एक स्थानीय बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। आरजेडी ने इस सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है।हरियाणा आदमपुर सीट पर वोट डालने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई
विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव, वोटिंग शुरू
छह राज्यों में विधानसभा की सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। जिन सीटों पर मतदान शुरू हुआ है उनमें बिहार की मोकामा, गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी इस्ट, हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनूगोडे, यूपी की गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट शामिल है।मुनूगोडे जा रहे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष को पुलिस ने रोका
मुंबई के अंधेरी (पूर्वी) सीट पर उद्धव ठाकरे गुट की जीत तय
महाराष्ट्र में मुंबई के अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाला उपचुनाव बीजेपी उम्मीदवार के पिछले महीने मैदान से हटने के बाद महज औपचारिकता भर है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े की उम्मीदवार रुतुजा लटके के अब आराम से जीत दर्ज करने की उम्मीद है।बिहार : मोकामा सीट पर बाहुबलियों की पत्नियां मैदान में
बीजेपी पहली बार मोकामा सीट से चुनाव लड़ रही है, पूर्व के चुनाव में वह इस सीट को अपने सहयोगियों के लिए छोड़ती थी। बीजेपी और आरजेडी दोनों ने ही इस सीट पर बाहुबलियों की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। मोकामा में बीजेपी ने सोनम देवी को मैदान में उतारा है, जो एक स्थानीय बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। आरजेडी ने इस सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है।गोपालगंज सीट पर दबदबा बनाए रखना चाहेगी BJP
गोपालगंज सीट पर उपचुनाव बीजेपी के चार बार के विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण कराया जा रहा है। इस सीट से पार्टी ने की सिंह की पत्नी कुसुम देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। गोपालगंज आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी का पैतृक जिला है। आरजेडी ने वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहन प्रकाश गुप्ता को बीजेपी के जातिगत समीकरणों को बिगाड़ने के लिए टिकट दिया है।गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट बीजेपी विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण खाली हुई है। गिरि को दिल का दौरा पड़ा था। बसपा और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं खड़े किए हैं। लिहाजा अब यहां बीजेपी उम्मीदवार एवं दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि और इसी सीट से पूर्व में विधायक रह चुके सपा प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच सीधा मुकाबला है।हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव
हरियाणा की आदमपुर सीट पर उप चुनाव भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे की वजह से अनिवार्य हो गया था। कुलदीप ने इस साल अगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। बिश्नोई के बेटे भव्य इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। आदमपुर सीट 1968 से भजनलाल परिवार के पास रही है। इस उप चुनाव में कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?
आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा
'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं
नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?
'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ
© 2026 Times Horizon Private Limited
