Burmese Army plane crashed in Hindi : मिजोरम में मंगलवार को बड़ी घटना हुई। यहां म्यांमार की सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। यह हादसा लेंगपुई एयरपोर्ट के पास हुआ। मिजोरम के डीजीपी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मणिपुर में क्रैश हुआ बर्मा की सेना का विमान।
रनवे से फिसल गया विमान
रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह विमान मिजोरम से अपने सैनिकों को लेने के लिए आया था। उतरते समय यह रनवे से फिसल कर दूर चला गया। रिपोर्टों में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि विमान छोटे आकार का था और इस पर 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए जबकि 8 लोगों को नुकसान नहीं पहुचा।
म्यांमार के सैनिकों पर भारी पड़ रहे विद्रोही
यह हादसा कैसे हुए(Plane Crash), इस बारे में अधिकारी ने ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। बता दें कि गत 17 जनवरी को विद्रोहियों के साथ हुए खूनी संघर्ष के बाद म्यांमार सेना के कम से कम 276 सैनिक भागकर मिजोरम चले आए। बताया जाता है कि दक्षिणी चिन राज्य स्थित म्यांमार के सैन्य बेस पर विद्रोहियों का कब्जा हो गया है।
सूत्रों का कहना है कि म्यांमार की सेना सोमवार को अपने 184 सैनिकों को वापस ले गई। वह मंगलवार सुबह बाकी बचे अपने 92 सैनिकों को वापस लेने के लिए आई थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
