SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बुलडोजर एक्शन, प्रशासन ने सड़क पर बनी अवैध सीढ़ियां तोड़ीं

Zia Ur Rehman Barq : संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। यह बुलडोजर सांसद के नए मकान में अवैध अतिक्रमण पर चला है। प्रशासन ने सड़क पर मकान के पिछले हिस्से में बनी अवैध सीढ़ियों को तोड़ा है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बगैर नक्शा पास कराए अवैध निर्माण हो रहा था। इस बारे में प्रशासन पहले ही बर्क को नोटिस जारी कर चुका था।

Zia Ur Rehman Barq

SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बुलडोजर एक्शन।

सपा सांसद पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

बर्क की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बिजली विभाग ने सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही उनके सहयोगियों पर विभाग के अधिकारियों को भी धमकाने का आरोप लगा है। धमकी देने के मामले में सपा सांसद के पिता के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को देख लेने की बात कही थी। विभाग की तरफ से दी गई तहरीर में लिखा है दिनांक 19 दिसम्बर को प्रातः 7.30 बजे लगभग विद्युत उपभोक्ता जियाउर रहमान पुत्र ममलूक रहमान निवासी मो. दीपा सराय बल्ले के पुलिया थाना नखासा जिला संभल पर 2 किलोवाट घरेलू सयोजन पर परिसर की जांच करने पर कुल विद्युत भार 16480 वाट पाया गया। विद्युत परीक्षण शाला से प्राप्त उक्त उपभोक्ता के मीटर की जांच करने पर मीटर की एमआरआई रिपोर्ट में पुष्टि होने के उपरान्त यह स्पष्ट होता है कि मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत का प्रयोग कर विद्युत चोरी की गई है। अतः उक्त उपभोक्ता के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की की जाए।

End of Feed