Budget 2026 : देश में बनेंगे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, वित्त मंत्री सीतारमण ने की बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री ने देश भर में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की है। ये सात कॉरिडोर मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी हैं। इन शहरों के बीच हाई-स्पीड ट्रेनें दौड़ेंगी।

New Hi-Speed Rail Corridors : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इन्हीं धोषणाओं में से एक है हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण। वित्त मंत्री ने देश भर में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की है। ये सात कॉरिडोर मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी हैं। इन शहरों के बीच हाई-स्पीड ट्रेनें दौड़ेंगी। इन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के जरिये न सिर्फ यात्रा का समय घटेगा, बल्कि व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही यह पहल कार्बन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी।

rail corridor

संसद में बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

  1. मुंबई-पुणे
  2. पुणे-हैदराबाद
  3. हैदराबाद-चेन्नई
  4. हैदराबाद-बेंगलुरु
  5. चेन्नई-बेंगलुरु
  6. दिल्ली-वाराणसी
  7. वाराणसी-सिलीगुड़ी

सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सेमीकंडक्टर पर विशेष ध्यान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन पर अपना फोकस बढ़ाएगा। इसके तहत घरेलू कैपिटल-गुड्स क्षमताएं बनाने और एक इंडिपेंडेंट सप्लाई चेन बनाने पर जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे खनिज-समृद्ध राज्य दुर्लभ पृथ्वी संसाधनों तक पहुंच हासिल करने में महत्वपूर्ण होंगे।

निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें

7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़

End of Feed