महुआ मोइत्रा की बढ़ती मुश्किलों पर बोले बसपा सांसद दानिश अली, 'कहीं और लिखी गई पटकथा'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 07:37 AM IST

Danish Ali on Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में निष्कासन का खतरा मंडरा रहा है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के पास अब यह सिफारिश गई है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली ने कहा है कि पटकथा कहीं और लिखी गई।

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में निष्कासन का खतरा मंडरा रहा है। संसद की एथिक्स कमेटी ने 6-4 के अपने फैसले में महुआ के निष्कासन की सिफारिश की है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के पास अब यह सिफारिश गई है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली ने कहा है कि पटकथा कहीं और लिखी गई।

Danish Ali On Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा पर मंडरा रहा निष्कासन का खतरा।

महुआ मोइत्रा की बढ़ती मुश्किलों पर बोले दानिश अली

दानिश अली ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता निशिकांत दुबे को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोप में लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट में मौजूद जानकारी के बारे में पता था। उन्होंने कहा कि संसद में दस्तावेज के पेश किए जाने से पहले ही विवरण के सार्वजनिक होने से पता चलता है कि 'पटकथा कहीं और लिखी गई' थी। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने मोइत्रा के खिलाफ ‘रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोप पर समिति की रिपोर्ट लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय को सौंप दी है।

End of Feed