Maharashtra का जिला परिषद चुनाव लड़ेगी BRS: KCR का ऐलान- किसानों-दलितों की बनेंगे आवाज, गांव स्तर पर चलाएंगे अभियान

  • Authored by: अमित कुमार
  • Updated Mar 27, 2023, 09:11 AM IST

केसीआर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वे छह हजार रूपए किसानों को भीख देते हैं, वे दस हजार रूपए क्यों नहीं देते हैं? किसानों को किसी से भीख की जरूरत ही नहीं है, इसलिए हमने नारा दिया है-- अबकी बार किसान सरकार। मैं एक मंत्र देता हूं-- किसान एकता ही इसका मंत्र है। जबतक हम जाति धर्म के नाम पर हम लड़ेंगे, किसान आत्महत्या करते रहेंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने रविवार को घोषणा की कि बीआरएस पार्टी महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव लड़ेगी और पूरे राज्य में गांव स्तर पर पार्टी का विस्तार किया जाएगा। जिला परिषद चुनाव में गुलाबी झंडा खड़ा हो जाएगा। महाराष्ट्र के प्रत्येक गांव में सदस्यता अभियान शीघ्र शुरू किया जाएगा। आज की रैली में केसीआर ने किसानों और दलितों के हक की लड़ाई जारी रखने का एलान किया।

telangana cm

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव। (फाइल)

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भाजपा नेता देवेन्द्र फड़नवीस के प्रश्न के जवाब में तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार सभी किसानों को तेलंगाना की तर्ज पर दस हजार रूपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष राशि दें, उच्च गुणवत्ता पूर्ण फ्री बिजली किसानों को चौबीस घंटे मुहैया कराएं, परियोजना से खेतों में फ्री सिंचाई का जल मुहैया कराएं, किसानों को पांच लाख रूपए का बीमा प्रदान करें और महाराष्ट्र सरकार यहां के किसानों की उपजाई सारी फसल खरीदे तो वे महाराष्ट नहीं आने पर विचार करेंगे। अन्यथा वे लगातार महाराष्ट्र का दौरा जारी रखेंगे और किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। बीआरएस महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव लड़ेगी।

End of Feed