दिल्ली शराब नीति मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, BRS नेता के कविता को किया गिरफ्तार, दिल्ली लेकर आई

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 09:08 PM IST

दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीआरएस नेता के कविता को हिरासत में लिया है। ईडी उन्हें लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

K Kavitha: दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने बीआरएस एमएलसी के कविता को हिरासत में लिया है। ईडी की टीम आज हैदराबाद में के कविता के आवास पहुंची थी। टीम ने छापेमारी के बाद के कविता को हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर दिल्ली पहुंची। कविता से आगे की पूछताछ दिल्ली में ही होगी।

K Kavitha

हिरासत में के कविता

कविता के परिसरों पर छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत शुक्रवार को हैदराबाद में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के परिसरों पर छापेमारी की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह कार्रवाई अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले के संबंध में है या नहीं? ईडी ने इस मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता से पूछताछ की थी। ईडी ने दावा किया था कि कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं, जो 2021-22 के लिये दिल्ली आबकारी नीति में एक बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रही थी। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।

ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बीआरएस प्रवक्ता श्रवण दासोजू ने आरोप लगाया कि छापे राजनीति से प्रेरित हैं और के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं को परेशान करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे से मिले हुए हैं।

End of Feed