उमेश पाल मर्डर केस: आरोपी के भाई का कौशांबी में मिला शव, हत्या किए जाने का शक

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 10, 2023, 09:26 AM IST

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी साबिर का भाई जाकिर 21 फरवरी को अपनी बहन के घर कौशांबी पहुंचा था। 27 फरवरी को वह अपने घर मरियाडीह के लिए निकला था, लेकिन तब से लापता था।

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में से एक 40 वर्षीय साबिर के भाई का शव कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके में गंगा तट पर पाया गया। पुलिस ने कहा कि मौके पर कोई खून नहीं मिला, लेकिन हालात इस ओर इशारा कर रहे हैं कि 45 वर्षीय जाकिर की हत्या करने के बाद उसके शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। उसके पेट को जानवरों ने आंशिक रूप से खा लिया था जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। लेकिन उसकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

Death

साबिर के भाई का शव गंगा तट पर पाया गया

पत्नी की हत्या का था आरोपी

स्थानीय लोगों ने महमदपुर गांव के पास नदी किनारे शव देखा। बाद में इसकी पहचान प्रयागराज के मरियाडीह गांव के निवासी मोहम्मद जाकिर के रूप में हुई। जाकिर के चाचा शम्सुद्दीन और परिवार के अन्य सदस्य मुर्दाघर पहुंचे और पहचान की पुष्टि की। उन्होंने पुलिस को बताया कि जाकिर अपनी पत्नी की हत्या के सिलसिले में जेल में था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

End of Feed