भाई कोलेस्ट्राल कैसे करते हो कंट्रोल, नागालैंड बीजेपी चीफ तेमजेन का दिलचस्प जवाब

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 25, 2023, 11:54 AM IST

नागालैंड बीजेपी के चीफ तेमजेन इमना अलॉन्ग का खाना चर्चा के केंद्र में है। तरह तरह के व्यंजन देख लोगों ने उनसे पूछ लिया कि कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण कैसे करते हैं तो उन्होंने निराश ना करते हुए जवाब भी दिया।

temjen imna allong: तेमजेन इमना अलॉन्ग के नाम से कौन वाकिफ नहीं है। ये नागालैंड बीजेपी के मुखिया हैं और अपने ट्वीट्स, विचारों में चर्चा में रहते हैं। नागालैंड में विधानसभा चुनाव में व्यस्त समय से वो खाना खाने के लिए थोड़ा समय निकाले। डायनिंग टेबल पर तरह तरह के पकवान थे। वो मस्ती से खाने का आनंद ले रहे हैं तो सोशल मीडिया भी मजे लेने लगा। कुछ यूजर्स ने पूछा कि भाई आप कोलेस्ट्राल और ट्राइग्लिसराइड के लिए कौन सी दवा लेते हैं। इस सवाल के जवाब में तेमजेन ने भी यूजर को निराश नहीं किया। जवाब देते हुए कहा कि लोगों का आशीर्वाद है। इससे पहले वो छोटी आंखों के फायदे, शादी ना करने के भी फायदे बता चुके हैं। उनके वीडियो को भी लोगों ने खूब सराहा है।

temjen imna allong

तेमजेन इमना अलॉन्ग, नागालैंड, बीजेपी चीफ

सवाल का जवाब

पीएम मोदी ने की है तारीफ

हाल ही में प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने तेमजेन की तारीफ करते हुय कहा था कि उनकी बातों को पूरा देश सुनता है और मजे लेता है। वो खुद उनको देखने की कोशिश करते हैं। बड़ी बात यह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूर्वोत्तर भारत और नागालैंड को वो पेश कर रहे हैं। इतनी तारीफ के बाद तेमजेन इमना ने ट्वीट किया कि अगर गुरु का साथ हो तो फिकर की क्या बात है।

End of Feed