AgustaWestland Scam: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 18, 2025, 03:59 PM IST

British citizen Michel James bail: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में 6 साल से हिरासत में बंद था
दावा है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने उसे सर्जरी की सलाह दी

AgustaWestland Scam: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में 6 साल से हिरासत में बंद कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को मंगलवार को जमानत दे दी। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (cbi) कर रहा है।

AgustaWestland scam

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में ब्रिटिश नागरिक मिशेल जेम्स को मिली जमानत

बता दें कि मिशेल अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित तौर पर बिचौलिया था और CBI और ED 3600 करोड़ रुपये के 12 वीवीआई हेलीकॉप्टर्स की खरीद में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं इस मामले में उसे दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिसंबर 2018 में हिरासत में लिया गया था।

End of Feed