देश

अयोध्या पुलिस ने पलक झपकते ही 'मार गिराया' ड्रोन, एंटी ड्रोन सिस्टम ने दिखाई अपनी ताकत

पुलिस ने बताया कि अयोध्या में एंटी ड्रोन सोल्यूशन सक्रिय किया गया है, जिसके तहत अयोध्या पुलिस ने मॉक ड्रिल में एक ड्रोन को निष्क्रिय किया है। अयोध्या धाम क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना वर्जित है।

Image

अयोध्या में एंट्री ड्रोन सिस्टम तैनात

Anti Drone System in Ayodhya: अयोध्या में राम लला दर्शन मार्ग पर एक ड्रोन को सुरक्षा बलों ने पलक झपकते ही मार गिराया। जैसे ही ड्रोन आसमान में दिखा, सुरक्षा बलों ने एंटी ड्रोन सिस्टम से इसे मार गिराया है। दरअसल, ये पूरी कवायद मॉक ड्रिल थी जिसके तहत किसी भी ड्रोन को मार गिराने का अभ्यास किया गया। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी भी दी।

अयोध्या में एंटी ड्रोन सोल्यूशन सक्रिय

पुलिस ने कहा, अयोध्या में एंटी ड्रोन सोल्यूशन सक्रिय किया गया है, जिसके तहत अयोध्या पुलिस ने मॉक ड्रिल में एक ड्रोन को निष्क्रिय किया है। अयोध्या धाम क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना वर्जित है। आमजन से अपील सुरक्षा हेतु अपना सहयोग दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बता दें कि इस ड्रोन कैमरा को जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर उड़ाया गया था और एंट्री ड्रोन सिस्टम के ट्रायल में इसे मार गिराया गया। ढाई किलोमीटर के रेडियस में कोई भी उड़ रहे ड्रोन को एंटी ड्रोन सिस्टम अपनी तरफ खींच लेता है। इस एंटी ड्रोन सिस्टम के स्थापित होने के बाद अयोध्या रामलला की सुरक्षा में और मजबूती आई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित