बृजभूषण मामले में अदालत ने कैसे पकड़ी 'राजनीतिक साजिश'? शिकायतों का पैटर्न, बदलते बयान और वे कड़ियां जिन पर उठे सवाल

Delhi Court Order Brij Bhushan Case: बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी करते हुए अदालत ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित साजिश क्यों बताया? जानिए बयानों के विरोधाभास, बदलती तारीखों, गवाहों के पलटने का पूरा विश्लेषण।

Brij Bhushan Sharan Singh Acquittal: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का मामला 2023 में देश की राजनीति और खेल जगत के केंद्र में आ गया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना हुआ, मामला अदालत पहुंचा और दिल्ली पुलिस की जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल हुआ।

बृजभूषण मामले में अदालत ने कैसे पकड़ी 'राजनीतिक साजिश'? शिकायतों का पैटर्न, बदलते बयान और वे कड़ियां जिन पर उठे सवाल

बृजभूषण मामले में अदालत ने कैसे पकड़ी 'राजनीतिक साजिश'? शिकायतों का पैटर्न, बदलते बयान और वे कड़ियां जिन पर उठे सवाल

अब इस मामले में निचली अदालत के फैसले ने विवाद का एक दूसरा पक्ष सामने रखा है। अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह को आरोपों से बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। लेकिन फैसला यहीं नहीं रुका। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों का सामूहिक रूप से आकलन करते हुए आरोपों को “झूठा और मनगढ़ंत” बताया और उनके पीछे “राजनीतिक रूप से प्रेरित” गहरी साजिश होने की बात कही।

End of Feed