BRICS में गूंजेगी UN सुधार की आवाज, खुद एंतोनियो गुतारेस उठाएंगे सुरक्षा परिषद में बदलाव का मुद्दा

BRICS Summit 2026: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुतारेस भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के महत्व और सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर देंगे।

BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस बृहस्पतिवार को भारत पहुंच रहे हैं। 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित हो रहे इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में यूएन प्रमुख बहुपक्षीय संस्थाओं, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) और ब्रेटन वुड्स प्रणाली में व्यापक सुधारों की पुरजोर वकालत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, गुतारेस 13 सितंबर को "समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना: लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता" विषय पर आयोजित खुले सत्र को संबोधित करेंगे।

brics

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर देंगे संरा महासचिव (फोटो- PTI& AP)

End of Feed