BRICS Summit: भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिशी-कथक, समिट को खास बनाएंगे भारतीय शास्त्रीय नृत्य, 160 कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

कलाकार समूह में करीब 160 सदस्य होंगे, जिसमें भारतीय नर्तक और संगीतकार प्रस्तुति दल का मुख्य हिस्सा होंगे। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि योजना के अनुसार, भारतीय कलाकार भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिशी और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

BRICS Summit 2026 : 'ब्रिक्स’ के अन्य सदस्य देशों के कलाकारों के साथ मुख्य रूप से भारत के 100 से अधिक कलाकारों का एक समूह उस विशेष रात्रिभोज में प्रस्तुति देगा जिसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर विभिन्न देशों के नेताओं के लिए करेंगे। भारत 12-13 सितंबर को मध्य दिल्ली स्थित विशाल भारत मंडपम में ’ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों सहित कई शीर्ष गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

Brics Summit 2026

ब्रिक्स समिट 2026

रात्रिभोज में 'ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रम’

मामले से परिचित एक व्यक्ति ने 'पीटीआई-भाषा’ को से कहा, ’कलाकारों का एक बड़ा दल (जिसमें मुख्य रूप से भारत के शास्त्रीय नर्तक और संगीतकार तथा ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों के संगीतकार शामिल होंगे) 12 सितंबर को शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर भारत मंडपम में प्रधानमंत्री द्वारा आमंत्रित नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में 'ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रम’ प्रस्तुत करेगा।’

End of Feed