महाराष्ट्र में H3N2 संक्रमित दो की मौत, अब तक पांच की थमीं सांसें, असम में भी एक मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 04:52 PM IST

अहमदनगर के रहने वाले एमबीबीएस छात्र की मौत हुई है। वह कोरोना और एच3एन2 संक्रमित था। मामला सामने आने के बाद अहमदनगर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।

H3N2 influenza virus: महाराष्ट्र में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को इस वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत के मामले सामने आए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बतायाा, राज्य में दो मौतें हुई हैं। एक नागपुर में और दूसरी अहमदनगर में, दोनों मरीजों में एच3एन2 पाया गया था। हालांकि, दोनों को कई बीमारियां भी थीं, जिसमें अहमदनगर में वायरस से संक्रमित व्यक्ति में कोविड की भी पुष्टि की गई थी।

H3N2- influenza-virus

महाराष्ट्र में H3N2 वायरस से पहली संदिग्ध मौत

जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर के रहने वाले एमबीबीएस छात्र की मौत हुई है। वह कोरोना और एच3एन2 संक्रमित था। मामला सामने आने के बाद अहमदनगर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।

End of Feed