भारत का सबसे खड़ी चढ़ाई वाला रेलमार्ग! पहाड़ों के इतने ऊपर से गुजरती है ट्रेन

India beautiful train route: इस रूट की सबसे बड़ी पहचान इसकी प्राकृतिक खूबसूरती है। मानसून के दौरान यहां का नजारा और भी शानदार हो जाता है।

Braganza Ghat route: भारतीय रेलवे ने देश के सबसे खूबसूरत और रोमांचक रेल रूट्स में शामिल ब्रागांजा घाट की झलक दिखाकर यात्रियों का ध्यान खींचा है। साथ ही इस रूट पर चलती ट्रेन के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कर्नाटक-गोवा सीमा पर मौजूद यह रेलमार्ग अपनी खड़ी चढ़ाई, घने जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और बादलों के बीच से गुजरती ट्रेनों के लिए जाना जाता है। रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इस रूट का फोटो साझा करते हुए लिखा था कि ब्रागांजा घाट की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के बीच से गुजरती ट्रेन का नजारा ऐसा अनुभव है, जिसे मिस नहीं करना चाहिए।

पहाड़, झरने और खतरनाक मोड़…भारत का वो रेल रूट जहां बादलों के बीच से गुजरती है ट्रेन

पहाड़, झरने और खतरनाक मोड़…भारत का वो रेल रूट जहां बादलों के बीच से गुजरती है ट्रेन

खैर रेलवे का यह पोस्ट पुराना है, लेकिन इस रूट के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहेत हैं। ब्रागांजा घाट पश्चिमी घाट क्षेत्र में पड़ता है और इसे भारतीय रेलवे के सबसे चुनौतीपूर्ण रेल सेक्शनों में गिना जाता है। यहां कई जगहों पर तीखी चढ़ाई और खतरनाक मोड़ हैं, जहां ट्रेन बेहद सावधानी से गुजरती है। यही वजह है कि यह रूट इंजीनियरिंग के लिहाज से भी खास माना जाता है।

End of Feed