शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, वोटों की गिनती में हेरफेर का आरोप खारिज

Court News: उच्च न्यायालय ने शिंदे गुट के शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर को बड़ी राहत दी है। अदालत ने लोकसभा चुनाव में शिवसेना नेता रवींद्र वायकर के खिलाफ चुनावी याचिका खारिज कर दी है। शिवसेना (यूटीबी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ने वोटों की गिनती में हेरफेर का आरोप लगाया था। जिनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।

Ravindra Waikar gets Big Relief: शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद रवींद्र वायकर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सांसद रवींद्र वायकर की जीत को चुनौती देने वाले शिवसेना (यूटीबी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर की याचिका को खारिज कर दिया। कीर्तिकर ने आरोप लगाया था कि वोटों की गिनती में हेरफेर करके रवींद्र वायकर को विजेता घोषित किया गया था। यह फैसला जस्टिस संदीप मार्ने की एकल पीठ ने दिया। कोर्ट ने अमोल कीर्तिकर की याचिका खारिज कर दी। उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना के अमोल कीर्तिकर की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन पोस्टल काउंटिंग में वायकर को 48 वोटों से विजेता घोषित कर दिया गया।

Ravindra Waikar gets Big Relief

रवींद्र वायकर को राहत।

शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर को बड़ी राहत

बंबई उच्च न्यायालय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी शिवसेना प्रत्याशी रवींद्र वायकर की जीत को चुनौती देने वाली शिवसेना (उबाठा) नेता अमोल कीर्तिकर की याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। कीर्तिकर ने अपनी चुनाव याचिका में उच्च न्यायालय से मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में वायकर के निर्वाचन को रद्द करने तथा उसे ‘अमान्य’ घोषित करने की मांग की थी।

End of Feed