केरल में मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की मिली धमकी; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bomb Hoax Threats: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सरकारी आवास को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक पुलिस स्टेशन के पास ई-मेल के जरिए यह धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री आवाज की जब डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों ने तलाशी ली तो वहां पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Bomb Hoax Threats: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सरकारी आवास को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक पुलिस स्टेशन के पास ई-मेल के जरिए यह धमकी मिली थी जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की मदद से मुख्यमंत्री आवास की गहन तलाशी ली गई।

Pinarayi Vijayan

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फोटो साभार: @pinarayivijayan)

चप्पे-चप्पे को तलाशा गया

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, थम्पनूर पुलिस स्टेशन को ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके सोर्स का पता लगाया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब मुख्यमंत्री आवास के चप्पे-चप्पे को तलाशा जा रहा था तब मुख्यमंत्री विजयन परिवार संग विदेश में थे।

End of Feed