दिशा पाटनी के पिता के साथ 25 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Disha Patani Father Duped 25 Lakh: अधिकारियों के अनुसार सरकार में उच्च पद व आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी से 25 लाख रुपये की ठगी की गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Disha Patani Father Duped 25 Lakh: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगदीश सिंह पाटनी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार सरकार में उच्च पद व आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनवाने के नाम पर अभिनेत्री के पिता से 25 लाख रुपये की ठगी की गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Disha Patani father duped 25 lakh

दिशा पटानी के पिता के साथ 25 लाख की ठगी।

बरेली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डीके शर्मा ने बताया कि जगदीश सिंह पाटनी की ओर से शुक्रवार देर शाम शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, जूना अखाड़े के आचार्य जय प्रकाश, प्रति गर्ग समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और रुपये ठगने के आरोप में बरेली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

End of Feed