BMW कार..230 की रफ्तार, फेसबुक लाइव कर बोला- चारों मरेंगे, फिर क्या? मौत का LIVE 'इश्तिहार'!-Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 05:02 PM IST

BMW car accident death live video: यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया जिसमें हाई स्पीड बीएमडब्लू कार की टक्कर एक ट्रक कंटेनर से हुई, जिसमें चारों कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार बेहद अनियंत्रित थी, इस बात की पुष्टि हादसे के वीडियो से हो रही है जो कि सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है, बताते हैं कि हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे।

BMW CAR ACCIDENT

बीएमडब्लू कार एक्सीडेंट लाइव वीडियो

ये फेसबुक लाइव इस हादसे से पहले के सारे वार्तालाप को सामने लाया है,जिसमें सुनाई दे रहा है कि कार सवार कार को चलाने वाले से और स्पीड बढ़ाने की बात कह रहा है और कह रहा है कि तेज चलाओ तो मजा आएगा।

End of Feed