महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 LIVE: BMC चुनाव की वोटिंग खत्म, EVM में कैद उम्मीदवारों की किस्मत, किसे जीत-किसे हार,कल आ जायेंगे परिणाम
- भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला
- 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए हुआ चुनाव, कुल 3.48 करोड़ मतदाता
- 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे मतदाता
BMC चुनाव की मतगणना 16 जनवरी को, नतीजे शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद
BMC चुनाव के मतों की गिनती 16 जनवरी यानी शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी, मुंबई में 15 अलग-अलग केंद्रों पर मतगणना के लिए सुरक्षा के इंतजाम हैं। चुनाव परिणामों के शुरुआती रुझान दोपहर तक पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे और नतीजे शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद है। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए भारी संख्या में कर्मचारी तैनात किए गए हैं।BMC चुनाव अपडेट : बीएमसी चुनाव की वोटिंग खत्म, EVM में कैद उम्मीदवारों की किस्मत
BMC चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है, उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है।वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी। मुंबई में BJP-शिवसेना, शिवसेना (UBT) - MNS और कांग्रेस-VBA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिल रहा है। मुंबई के अलावा आज वोटिंग करने वाले अन्य निगमों में पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, कोल्हापुर, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, ठाणे, परभणी शामिल हैं।अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने BMC चुनाव में डाला वोट
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में दोपहर 3:30 बजे तक 45.51% वोटिंग
पोलिंग परसेंटेज डिटेल्स की बात करें तो-नेरुल – 45.67%
वाशी – 46.77%
टर्बो – 43.54%
कोपरखैरने – 49.01%
घनसोली – 45.40%
ऐरोली – 45.13%
दीघा – 40.85%
ओवरऑल टर्नआउट – 45.51% हुआ है
एक्टर सलमान खान ने बांद्रा इलाके में BMC चुनाव में अपना वोट डाला
सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने BMC चुनावों में अपना वोट डाला
बीएमसी चुनाव के दौरान धुले चुनाव में बवाल की खबर वार्ड नंबर 18 में EVM में तोड़फोड़
महाराष्ट्र के धुले शहर के वार्ड नंबर 18 में मतदान के दौरान तनाव फैल गया, जब मिर्चा मारुति प्राथमिक विद्या मंदिर स्थित मतदान केंद्र के कमरा नंबर 1 में वोटिंग मशीन (EVM) में तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर हिंसक झड़पें हुईं।BMC चुनावों पर, एक्ट्रेस सौम्या टंडन बोलीं- 'मुझे नहीं पता कि यह कन्फ्यूजन क्यों है...'
उद्धव ठाकरे बोले- 'कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं। कुछ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं'
बीएमसी चुनाव में वोटिंग करने आई श्रद्धा
मुंबई में मतदान सुस्त, 1.30 बजे तक 29 प्रतिशत वोटिंग
मुंबई में मतदान सुस्त हो रहा है, 1.30 बजे तक 29 प्रतिशत वोटिंग की खबर है। बता दें कि बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीएमसी के पिछले चुनाव 2017 में हुए थे। इसका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था। मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे 16 जनवरी को घोषित होंगे।
बीएमसी चुनाव: राज ठाकरे ने वोट डाला, राज्य चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुंबई महानगर पालिका चुनाव में अपना वोट डाला और राज्य चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए दावा किया कि सरकार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली, बेटी सारा और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने मुंबई में मतदान किया। ठाकरे ने दादर इलाके में अपने परिवार के सदस्यों, जिनमें उनकी मां कुंडा भी शामिल थीं, के साथ अपना वोट डाला। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने निकाय चुनावों में ‘प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट’ (पीएडीयू) के इस्तेमाल को लेकर राज्य चुनाव आयोग पर निशाना साधा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख ने आरोप लगाया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पीएडीयू के इस्तेमाल पर कोई स्पष्टीकरण देने की जहमत तक नहीं उठाई और सत्ताधारी दलों को धन वितरण करने देने के लिए मतगणना का समय बढ़ा दिया।उन्होंने दावा किया कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही को सैनिटाइजर से आसानी से मिटाया जा सकता है। ठाकरे ने कहा, वे (सरकार) विपक्षी दलों को नहीं चाहते। सरकार पूरा प्रशासन (चुनाव जीतने के लिए) चला रही है। यह स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है। सत्ता के दुरुपयोग की भी एक सीमा होती है।
स्याही के निशान मिटाए जाने की खबरों को बीएमसी ने किया खारिज
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया है कि निकाय चुनावों के दौरान मतदाताओं की उंगलियों पर लगे पक्की स्याही के निशान मिटाए जा रहे हैं और बीएमसी प्रमुख ने इसे स्वीकार किया है। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आ रहीं ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। बीएमसी प्रशासन ने कहा, ‘बीएमसी आयुक्त ने मतदान के बाद पक्की स्याही मिटाए जाने के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए, मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।’मुंबई में सुबह 11.30 बजे तक 17.58% वोटिंग
मुंबई में सुबह 11.30 बजे तक 17.58%, पुणे में 12.50 और नवी मुंबई में 15 प्रतिशत वोटिंग हुई है।हमारे पूरे परिवार ने एक साथ मतदान किया, बोले उद्धव ठाकरे
मुंबई | शिवसेना नगर निगम प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, हमारे पूरे परिवार ने एक साथ मतदान किया, और हम सभी निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें। उन्होंने यह भी कहा, चुनाव आयुक्त को मिलने वाले वेतन का खुलासा होना चाहिए। मुंबई नगर निगम चुनाव नौ साल के अंतराल के बाद हो रहे हैं। इन वर्षों में चुनाव आयुक्त और उनके कर्मचारी क्या कर रहे थे? उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने की ये अपील
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझ पर भी मार्कर से निशान लगाया गया है, क्या इसे मिटाया जा सकता है?
राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का जवाब
नागपुर | एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुझ पर भी मार्कर से निशान लगाया गया है, क्या इसे मिटाया जा सकता है? चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए और कुछ और तरीका अपनाना चाहिए, वे चाहें तो तेल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए। लेकिन हर बात पर हंगामा करना और सवाल उठाना बहुत गलत है।"महाराष्ट्र: एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे अपने परिवार के साथ मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हमला, गडकरी ने जताई चिंता
नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए हमले पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मैं अभी शिंगणे जी से मिलने उनके घर जा रहा हूं। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मतभेद हो सकते हैं, और यहां नागपुर में, और पूरे महाराष्ट्र में, हमारी यह परंपरा रही है कि चुनाव के 15 दिनों के दौरान हम अपने विचार रखते हैं, और चुनाव के बाद हमारे संबंध फिर से अच्छे हो जाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाओं से बचना चाहिए। पुलिस को निश्चित रूप से इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार, यह उनकी जान लेने का प्रयास था। यह अच्छी बात नहीं है।नागपुर नगर निगम चुनाव: झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल; पुलिस ने जांच शुरू की
नागपुर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नागपुर में नगर निगम चुनाव से पहले लोगों के एक समूह के साथ हुई झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की आधी रात के आसपास हुई। दल के नगर प्रमुख दयाशंकर तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि नागपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे को जब पता चला कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने और पैसे बांटने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे गोरेवाड़ा इलाके में गए थे। उन्होंने बताया कि जब शिंगणे मौके पर पहुंचे, तो उन पर कथित तौर पर 100 से अधिक लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया और वे घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।बीएमसी में सुबह 9.30 बजे तक 6.98 फीसदी मतदान
बीएमसी में सुबह 9.30 बजे तक 6.98 फीसदी मतदान हुआ। दिग्गज हस्तियों सहति बड़ी संख्या में आम लोग भी मतदान करने पहुंच रहे हैं।BMC चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे जॉन अब्राहम
मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बीएमसी चुनाव में अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। उन्होंने कहा, यह बहुत अहम चुनाव है। यह हमें वोटों के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करने का मौका देता है। सभी को अपना वोट डालना चाहिए।
नोटा परोक्ष रूप से अवांछित उम्मीदवारों को बढ़ावा देता है: बोले भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर महानगरपालिका (एनएमसी) चुनाव में अपना वोट डाला और कहा कि ‘नोटा’ का विकल्प चुनने से परोक्ष रूप से अवांछित उम्मीदवारों को बढ़ावा मिलता है। नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भागवत शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे नागपुर के महल इलाके में स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है और इसलिए मतदान करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी लोग चुनाव के दौरान एक योग्य उम्मीदवार को ही वोट दें। आरएसएस प्रमुख ने कहा, इसलिए, आज मैंने सबसे पहला काम यह किया कि वोट डाला।महाराष्ट्र: मुंबई में बीएमसी चुनावों में अपना वोट डालने के लिए एक 83 वर्षीय महिला मतदान केंद्र पर पहुंची।
बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने किया मतदान
इन नगर निगमों में चल रहा है मतदान
इन नगर निगमों में मतदान चल रहा है: मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भयंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव। सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी।मुंबई- वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार
नागपुर | आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भगवत ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में अपना वोट डाला।
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मतदान शुरू
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया। मुंबई पर विशेष ध्यान केंद्रित है, जहां भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन भारत के सबसे बड़े और सबसे धनी नगर निकाय पर नियंत्रण के लिए ठाकरे परिवार के पुनर्मिलित चचेरे भाइयों के साथ कड़ी टक्कर में है। इन नगर निगमों के 893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों के लिए मतदान सुबह 7:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के पात्र हैं।BMC चुनाव पर नजरें
महाराष्ट्र भर में चुनाव लड़ रहे 29 नगर निगमों के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया। पिछले कार्यकाल के बाद चार साल के अंतराल पर हो रहे ये स्थानीय निकाय चुनाव, विभिन्न दलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लड़े जा रहे हैं। इन 29 निगमों में से सभी की निगाहें मुंबई पर टिकी होंगी, जहां नए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। बीएमसी देश का सबसे समृद्ध नगर निगम है, जिसका 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बजट 74,000 करोड़ रुपये से अधिक है।उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आए
चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो दशक पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आए, वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने गठबंधन किया है। इस चुनाव में विपक्षी कांग्रेस ने मुंबई में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए महाविकास आघाडी (एमवीए) के अपने सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार की राकांपा (एसपी) का साथ छोड़कर अलग राह अपनाई है।2,869 सीटों के लिए हो रहा मतदान
महाराष्ट्र के नगर निकायों की 2,869 सीट के लिए 15 जनवरी को सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होगा और शाम 5:30 बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें मुंबई के 1,700 और पुणे के 1,166 प्रत्याशी शामिल हैं। बीएमसी चुनाव और मतगणना के दौरान मुंबई में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया ये अनुमान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनुमान जताया है कि शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे सबसे ज्यादा नुकसान में रहेंगे। उन्होंने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों के एक साथ आने को भी केवल एक स्थानीय घटनाक्रम करार दिया। फडणवीस ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं राकांपा नेता अजित पवार ने एक-दूसरे के खिलाफ बयान न देने के गठबंधन सहयोगियों के नियम को तोड़ा है। मुख्यमंत्री ने महायुति के उम्मीदवारों के लिए पूरे राज्य में प्रचार किया। महायुति में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं।BMC चुनाव में 1700 उम्मीदवार मैदान में
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी।मैदान में कुल 15931 उम्मीदवार
कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी। जानिए मतदान से जुड़ा हर अपडेट---महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान
महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा।जगतार सिंह हवारा को पंजाब की जेल में शिफ्ट करने पर SC ने IB से मांगी रिपोर्ट, 3 नवंबर को अगली सुनवाई
दिल्ली में प्रदर्शन नियंत्रित करने की SOP पर हाईकोर्ट ने फिलहाल आदेश देने से किया इनकार, 16 अक्टूबर को अगली सुनवाई
पेपर लीक प्रदर्शन हिंसा: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी का पोर्टल शुरू, पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी दर्ज करा सकेंगे शिकायत
Vaishali Boat Accident: 'पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं', PM मोदी ने वैशाली नाव हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट से कटे नाम जुड़वाने के लिए पहली बार आवेदन की घोषणा क्यों? सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
© 2026 Times Horizon Private Limited
