LIVE

Amit Shah in Kashmir Updates: 'जम्मू-कश्‍मीर की शांति भंग करने वाले बख्‍शे नहीं जाएंगे', आतंक पर गृह मंत्री ने दिया सख्‍त संदेश

Amit Shah in Jammu & Kashmir, Amit Shah Srinagar Visit Latest News Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का ये पहला जम्मू-कश्मीर का दौरा है। इस दौरान अमित शाह ने कई बैठकें की और आतंकवाद के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के संकेत दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Oct 23, 2021, 19:42 IST
Follow on Google News
Amit Shah in Kashmir Updates: 'जम्मू-कश्‍मीर की शांति भंग करने वाले बख्‍शे नहीं जाएंगे', आतंक पर गृह मंत्री ने दिया सख्‍त संदेश

Amit Shah in Jammu & Kashmir,  Amit Shah Srinagar Visit Latest News Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर श्रीनगर में हैं। उन्‍होंने यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की है। जम्मू कश्मीर में इन दिनों जो हालात हैं और सुरक्षाबल जिस तरह से आतंकियों के सफाए में जुटे हैं, ऐसे में गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अमित शाह के दौरे को लेकर घाटी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। ड्रोन, स्नाइपर्स और सीआरपीएफ और बीएसएफ की अतिरिक्त कंपनियों को श्रीनगर बुलाया गया है।

गृह मंत्री अम‍ित शाह ने शनिवार देर शाम श्रीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, ज‍िसमें उन्‍होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार के कड़े रुख का जिक्र किया। गृह मंत्री ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर की शांति भंग करने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा और न ही यहां विकास को बाधित होने दिया जाएगा। उन्‍होंने अनुच्‍छेद 370 के प्रावधानों को निरस्‍त किए जाने के बाद यहां कर्फ्यू लगाए जाने और इंटरनेट सस्‍पेंड किए जाने के सरकार के फैसले का भी बचाव किया और कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो बड़ी संख्‍या में लोगों की जान जा सकती थी। 

OCT 23, 2021 19:25 IST

'जम्मू-कश्‍मीर की शांति भंग करने वाले बख्‍शे नहीं जाएंगे'

देश के गृह मंत्री अमित शाह जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर हैं। अनुच्‍छेद 370 के प्रावधानों को निरस्‍त किए जाने के बाद यह उनका पहला कश्‍मीर दौरा है। इस दौरान श्रीनगर में एक संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि जो कोई जम्‍मू कश्‍मीर की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसे बख्‍शा नहीं जाएगा। कोई भी यहां विकास को बाधित नहीं कर सकता।

OCT 23, 2021 13:23 IST

अमित शाह ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुरक्षा समीक्षा बैठक की। 

OCT 23, 2021 12:35 IST

पूरे देश को शहीद जवान परवेज अहमद दार की बहादुरी पर गर्व है: अमित शाह

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवान परवेज अहमद दार के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुझे व पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है। उनके परिजनों से भेंट की और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी। मोदी जी ने जो नए J&K की कल्पना की है, उसको साकार करने के लिए J&K पुलिस पूरी तन्मयता से प्रयासरत है। 

OCT 23, 2021 12:29 IST

शहीद अहमद डार के परिवार से मिले अमित शाह

अमित शाह श्रीनगर के नौगाम पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद परवेज अहमद डार के परिवार से मुलाकात की। इंस्पेक्टर परवेज अहमद को पिछले महीने आतंकवादियों ने मार दिया था। शाह ने अहमद की पत्नी फातिमा अख्तर से मुलाकात की और उन्हें सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक कागजात दिए। इस दौरान जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद हैं।

OCT 23, 2021 11:58 IST

अमित शाह के कई कार्यक्रम

गृह मंत्री पंच, सरपंच, बीडीसी और डीडीसी सदस्यों सहित पंचायत राज प्रतिनिधियों के साथ एक निर्धारित बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री पैकेज के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

OCT 23, 2021 11:55 IST

दो मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे शाह

अमित शाह उधमपुर और हंदवाड़ा के लिए दो नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों (जीएमसी) की आधारशिला रखेंगे, जिसके बाद वह श्रीनगर-शारजाह की पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे और जम्मू शहर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। वह जम्मू में एक आईआईटी ब्लॉक का भी उद्घाटन करेंगे।
 

OCT 23, 2021 11:55 IST

शीर्ष अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

अमित शाह की कश्मीर घाटी की यात्रा से पहले पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया।

OCT 23, 2021 11:54 IST

पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई

श्रीनगर में जवाहर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शाह के वहां का दौरा करने की संभावना है। इसी तरह से शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर जाने वाली सड़कों को शनिवार से तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। द