'पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा इस बदलाव को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।' यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष ने कही। वे अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के पहले दिन पटियाला में आयोजित पहली जोनल बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष (फाइल फोटो)
इससे पहले आज सुबह बी.एल. संतोष का मोहाली एयरपोर्ट पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी सरदार नरेंद्र सिंह रैणा ने उनका स्वागत किया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: 'जब राहुल गांधी अमेठी के MP थे, स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठते थे', छात्रों और वंदे मातरम् मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर
अपने प्रवास के दौरान बी.एल. संतोष पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नेताओं एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ जोनल बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा प्रदेश के लोगों तक पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार, रंधावा ने वडिंग की 'एक परिवार-एक टिकट' नीति पर उठाए सवाल; बोले- जीतने की क्षमता है तो...
बी.एल. संतोष ने आज पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की। 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में जोनल बैठकें आयोजित की जाएंगी। अमृतसर में प्रदेश महासचिवों के साथ एक अलग बैठक भी होगी।
आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को और मजबूत करना
इन बैठकों का उद्देश्य पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के कामकाज की समीक्षा करना तथा जमीनी स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को और मजबूत करना है।
