पटना में BJP कार्यसमिति की बैठक, नेता बोले- बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार; राजनाथ भी पहुंचे

इस बैठक को लेकर भाजपा नेताओं ने बताया कि इस बैठक का मुख्य फोकस बिहार चुनाव रहेगा। आज होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें शामिल होंगे...

BJP Working Committee Meeting in Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बैठक को लेकर भाजपा नेताओं ने बताया कि इस बैठक का मुख्य फोकस बिहार चुनाव रहेगा। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत में कहा, सभी दलों की कार्यसमिति की बैठक होती है, लेकिन भाजपा की बैठक में नीति और कार्यक्रम तय किए जाते हैं। आज होने वाली बैठक काफी महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें शामिल होंगे और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Rajanth in Bihar

पटना पहुंचे राजनाथ सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक

बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बताया, आज हो रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसी बैठकों में हम मुख्य रूप से सामाजिक और आर्थिक प्रस्तावों पर चर्चा करते हैं और राज्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हैं। हमारा फोकस रहेगा कि बिहार चुनाव को मजबूती के साथ जीता जाए।

End of Feed