BJP उन्हें इस्तेमाल करके निकाल फेंकेगी- एके एंटनी के बाद अब भाई ने अनिल एंटनी को चेताया, कहा- पापा को ठेस पहुंची है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 7, 2023, 10:49 PM IST

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डिजिटल मीडिया सेल के प्रभारी रहे अनिल एंटनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में बीबीसी के विवादास्पद वृतचित्र पर पार्टी के रवैये की आलोचना करते हुए दो महीने पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। साथ ही उन्होंने देश के बजाय केवल ‘एक परिवार’ के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की थी।

गुरुवार को भाजपा में शामिल हुए अनिल एंटनी (Anil Antony) को अपने परिवार से कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है। पिता एके एंटनी साफ कर चुके हैं कि उनके बेटे का फैसला गलत है, अब अनिल एंटनी के भाई अजीत ने भी अनिल को चेताया है। अजीत ने कहा कि है बीजेपी, उनका इस्तेमाल करने के बाद फेंक देगी।

anil antony, anil antony brother, ak antony

अनिल एंटनी के फैसले से पिता को काफी दुख पहुंचा है- भाई अजीत

क्या कहा भाई ने

अनिल एंटनी के छोटे भाई अजीत एंटनी ने कहा कि उनके भाई भाजपा द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद "करी पत्ते" की तरह फेंक दिया जाएगा। इस कदम को "आवेगपूर्ण" बताते हुए, अजित ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि उनके भाई अपनी गलतियों को सुधारने के बाद कांग्रेस पार्टी में वापस आएंगे। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए, अजित एंटनी ने कहा कि उनके भाई के अपने कारण हो सकते हैं और उन्होंने महसूस किया कि भाजपा में शामिल होना उनके राजनीतिक भविष्य के लिए अच्छा था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अजित के हवाले से कहा- "वह शायद चले गए होंगे, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनके लिए अच्छा होगा। लेकिन, मैं बार-बार कहूंगा कि वे (भाजपा) उन्हें करी पत्ते की तरह बाहर फेंक देंगे।"

End of Feed