देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है बीजेपी, ममता ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 10, 2023, 08:50 AM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है क्योंकि उन्होंने दलितों को प्रताड़ित किया है। मुठभेड़ों में लोगों को मारा जा रहा है। वे योजनाबद्ध सांप्रदायिक दंगों के जरिये देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं।

झारग्राम (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं और उनकी तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है। झारग्राम के तीन दिवसीय प्रशासनिक दौरे पर पहुंचीं बनर्जी ने पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति से निपटने में असफल रहने को लेकर भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और दुनिया भर के लोगों से उनके (मणिपुर के लोगों के) लिए प्रार्थना करने को कहा। ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश छोड़ देना चाहिए। बनर्जी ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी संकट का सामना कर रहे हैं। उनकी तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है। भारत में दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है और केन्द्र को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Mamata Banerjee, Manipur violence, Modi government, attack on tribals, Narendra Modi

ममता बनर्जी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा

ममता ने कहा कि उसे (भाजपा को) सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है क्योंकि उन्होंने दलितों को प्रताड़ित किया है। मुठभेड़ों में लोगों को मारा जा रहा है। वे योजनाबद्ध सांप्रदायिक दंगों के जरिये देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय विश्व मूल निवासी दिवस पर झारग्राम में एक प्रशासनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हमने अंग्रेजों से भारत छोड़ने को कहा था। आज, हम चाहते हैं कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार दिल्ली छोड़ दे। भारत छोड़ो दिवस पर, हम भाजपा से भारत छुड़वाने का संकल्प लेते हैं।

End of Feed