कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है- वंदे मातरम् पर CWC के फैसले पर भड़के अमित शाह

Vande Mataram Row: वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस पर अमित शाह ने भड़कते हुए कहा है कि कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है।

Vande Mataram Row: वंदे मातरम् पर विवाद गहराता दिख रहा है। कांग्रेस के फैसले के बाद अब बीजेपी की ओर से पलटवार शुरू हो गया है। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी। शाह ने कांग्रेस के फैसले को “राष्ट्रविरोधी” करार देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने 1937 के अपने पुराने रुख को दोहराकर एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है।

amit shah vande matram

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस पर भड़के अमित शाह (फाइल फोटो- PTI)

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने 1937 के प्रस्ताव का अनुसरण करते हुए वंदे मातरम् के केवल दो अंतरों को गाने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, 1937 में कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् को विभाजित करने का फैसला किया था और यही निर्णय आगे चलकर देश के विभाजन की नींव रखने वाला साबित हुआ। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मौजूदा फैसला उसी राजनीतिक सोच को दोबारा सामने लाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कांग्रेस की उस “गलती” को सुधारने की कोशिश की है, ताकि राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सके और इसके लिए कानूनी ढांचा भी तैयार किया गया है।

End of Feed