PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, भाजपा मनाएगी जश्न; देशभर में हवन-पूजन का आयोजन

पीएम मोदी के भारत का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में भाजपा आज जश्न मनाएगी। इस अवसर पर देशभर में बुधवार को हवन, पूजा और प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद और अन्य नेता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

12 Years of PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 10 जून को उन्होंने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बुधवार को देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर देश-विदेश से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाओं के संदेश आ रहे हैं।

भाजपा नेताओं का मंदिरों में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम

भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता मंदिरों में हवन-पूजन और प्रार्थना करेंगे। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और राज्य महासचिव पवन राणा के साथ नवीन झंडेवालान मंदिर में प्रार्थना करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया के साथ किशनगंज गौशाला स्थित राम मंदिर में हवन और प्रार्थना में शामिल होंगी।

End of Feed