देश

20 जून को कोलकाता में मोदी; BJP मनाएगी पश्चिम बंगाल दिवस, ममता को सियासी मैसेज

BJP Foundation Day: भाजपा 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पश्चिम बंगाल दिवस (West Bengal Foundation Day) से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Image

प्रधानमंत्री मोदी जायेंगे कोलकाता (फाइल फोटो:PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता जायेंगे। कहा जा रहा है कि वह 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने से पहले 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस (West Bengal Foundation Day) से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय आयोजन इस वर्ष कोलकाता में होगा, जिसकी घोषणा आयुष मंत्रालय पहले ही कर चुका है। कार्यक्रम रेड रोड और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही 20 जून को बंगाल विधानसभा में बंगाल की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। भाजपा बंगाल के हर जिले में जश्न मनाएगी। भाजपा की देशभर में बड़ा संदेश देने की योजना है। 20 जून को भाजपा पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाती रही है।

पश्चिम बंगाल दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है। यह दिवस 20 जून 1947 को बंगाल विधानसभा द्वारा पारित उस ऐतिहासिक प्रस्ताव की स्मृति में मनाया जाता है, जिसके तहत भारत के विभाजन के समय पश्चिम बंगाल एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

भाजपा इस दिन को बंगाल के इतिहास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानती है

कहा जाता है कि भाजपा के वैचारिक पुरोधा और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयासों से ही पश्चिम बंगाल का निर्माण संभव हो सका था, इसलिए पार्टी इस दिन को बंगाल के इतिहास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानती है। यह दिन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महान हस्तियों जैसे-रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इसके अद्वितीय योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है।

ममता बनर्जी इस तिथि का विरोध करती रही हैं

तृणमूल कांग्रेस (TMC) और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस तिथि का विरोध करती रही हैं। वे 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को ही बंगाल का स्थापना दिवस मानती हैं। वहीं इस अवसर पर भाजपा द्वारा राज्य भर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Ravikant Rai
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article