Donald Trump Praises India And Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर टाइम्स नाउ की न्यूज क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्पीकरफोन पर राष्ट्रपति ट्रंप से बात कराते नजर आते हैं।
मैं भारत से प्यार करता हूं
वीडियो में ट्रंप कहते हैं, "मैं भारत से प्यार करता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी प्यार करता हूं। मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" ट्रंप द्वारा इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर साझा किए जाने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।
मार्को रुबियो की भारत यात्रा
हाल ही में चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा हुई। इतना ही नहीं मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है।
भारत में अमेरिकी राजदूतसर्जियो गोर ने दी जानकारी
मार्को रूबियो और मोदी की मुलाकात के बारे में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा,"सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर हमारी सार्थक चर्चा हुई। ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देते हैं। भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।"
पीएम मोदी को दिया न्योता
इसके साथ ही भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का भी न्योता दिया है। उन्होंने लिखा,"राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है।"
