क्या गुजराती हैं कंस की औलाद?- कृष्ण से तुलना वाले केजरीवाल के बयान पर BJP के संबित पात्रा का सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 02:54 PM IST

वह आगे बोले- गोपाल इटालिया, जो आप के गुजरात के अध्यक्ष हैं। एक वीडियो में कई बार प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। यह आम आदमी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। आज ये कहना गलत नहीं होगा कि मणिशंकर अय्यर और अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है। दोनों की भाषा का स्तर, दोनों की राजनीति करने का तरीका एक जैसा ही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपमान पर मचे घमासान के बीच सोमवार (10 अक्टूबर, 2022) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आम आदमी पार्टी (आप) को घेरा गया। भगवान कृष्ण से अपनी तुलना कराने वाले दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दो टूक पूछा- क्या गुजरात के लोग, वहां के मुख्यमंत्री और वहां से ताल्लुक रखने वाले लोग कंस की औलाद हैं?

Sambit Patra

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता की यह टिप्पणी एक सवाल के जवाब में आई। वह बोले- यह आश्चर्य का विषय है कि केजरीवाल कुछ समय से अपनी तुलना भगवान कृष्ण से कर रहे हैं। भारत की संस्कृति में ऐसा नहीं है। भगवान, भगवान ही होते हैं। अपने आप को उस पायदान पर लाना और कहना कि मैं ही चक्रधारी हूं और आकर कंस की औलादों को समाप्त करूंगा। क्या विपक्ष के लोग या फिर गुजरात के लोग कंस की औलाद हैं? आज अगर एक गुजराती अगर देश का पीएम है तो क्या वह कंस की औलाद है? आप ऐसा कहेंगे, सीएम को या जनता को ऐसा कह कर खुद को कृष्ण बताएंगे? यह घमंड और अहंकार की पराकाष्ठा है। याद रखिए, भगवान कृष्ण सबकुछ सह सकते हैं, पर अहंकार कभी नहीं सह सकते हैं।

End of Feed