'बंटवारे के लिए कांग्रेस की भूल जिम्मेदार', विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर नितिन नवीन बोले- सत्ता की भूख में खंडित हुई मां भारती

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को भाजपा ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाते हुए 1947 के बंटवारे में जान गंवाने और विस्थापित होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने बंटवारे की त्रासदी के लिए तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व की गलत नीतियों और सत्ता की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर 1947 के देश विभाजन के दौरान जान गंवाने और असीम वेदना झेलने वाले लाखों लोगों को नमन किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने बंटवारे के दौर में हुए विस्थापन, नरसंहार और परिवारों के बिछड़ने के दर्द को याद किया और इसके लिए उस दौर के कांग्रेस नेतृत्व की कड़े शब्दों में आलोचना की।

Nitin Nabin on Partition Horrors Remembrance Day

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने साल 2021 में फैसला लिया था कि 14 अगस्त को हर साल 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा, ताकि देशवासी इतिहास के इस त्रासदीपूर्ण अध्याय को भूल न जाएं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की गलत नीतियों और सत्ता पाने की अंधी राजनीति ने देश की अखंडता और स्वाभिमान को बहुत गहरी चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को विस्थापन और अपनों को खोने का दर्द सहना पड़ा।

End of Feed