चुनावी मौसम में भाजपा की कमाई कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा, पांच राज्यों में मिला 1473 करोड़ रुपये का चंदा

चुनाव अवधि के दौरान भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा इजाफा हुआ। 15 मार्च को पार्टी के पास करीब 6,722.6 करोड़ रुपये का क्लोजिंग बैलेंस था, जो 6 मई तक बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपये हो गया।

हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर पैसा बरसा। इस चुनावी समय में भगवा पार्टी को कांग्रेस के मुकाबले सात गुना से अधिक रकम मिली। चुनाव आयोग ने ये खुलासा किया है। आयोग ने ये खुलासा विभिन्न पार्टियों द्वारा दाखिल किए गए खर्च और प्राप्तियों के ब्योरे के आधार पर किया है। इसमें सामने आया है कि 15 मार्च से 6 मई के बीच BJP के केंद्रीय मुख्यालय को करीब 1,472.8 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस ने अपने केंद्रीय मुख्यालय और पांचों राज्यों की इकाइयों को मिलाकर 207.17 करोड़ रुपये मिले।

bjp congress

चुनावी मौसम में भाजपा की कमाई कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा।

इन आंकड़ों को देखें को इससे भाजपा और कांग्रेस को मिले चंदे का अंतर एक दम साफ हो जाता है। आंकड़ों के हिसाब से भाजपा का 1472.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा केवल उसके केंद्रीय मुख्यालय की प्राप्तियों का है। वहीं कांग्रेस का आंकड़ा केंद्रीय मुख्यालय के साथ-साथ असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की इकाइयों को मिलाकर तैयार किया गया है। BJP की केरल और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से जुड़ी खर्च रिपोर्ट अभी चुनाव आयोग की ओर से सार्वजनिक नहीं हुई है।

End of Feed