भाजपा संसदीय बोर्ड की एकमात्र महिला सदस्य सुधा यादव ने की नड्डा से मुलाकात

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2022, 01:31 PM IST

भाजपा संसदीय बोर्ड की एकमात्र महिला सदस्य महिला सदस्य सुधा यादव ने आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बीजेपी की संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सुधा यादव ने की नड्डा से मुलाकात
  2. सुधा यादव भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल एकमात्र महिला हैं
  3. सुधा यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ से रह चुकी हैं पार्टी सांसद

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड में शामिल एकमात्र महिला व पूर्व सांसद सुधा यादव ने बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात कर उनका आभार जताया।यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाक़ात कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल करने पर उनका आभार व्यक्त किया।’

Sudha Yadav

बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात करती हुईं सुधा यादव

1999 में जीता था लोकसभा चुनाव

सुधा ने 1999 में महेन्द्रगढ़ संसदीय सीट पर चुनाव जीता था। उन्होंने उस वक्त कांग्रेस के उम्मीदवार राव इन्द्रजीत सिंह को हराया था। सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हो गए। गौरतलब है कि भाजपा ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया और बी. एस. येदियुरप्पा तथा इकबाल सिंह लालपुरा सहित छह नये चेहरों को इसमें जगह दी है।

End of Feed