BJP New Team: बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। जेपी नड्डा की नई टीम में कुछ 38 नेताओं को जगह मिली है, जिसमें कई मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव करते हुए नई सूची में 13 उपाध्यक्षों और नौ महासचिवों की नियुक्ति की है।
लिस्ट में तीन सीएम के नाम
तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। एमएलसी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भाजपा ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, तारिक पसमांदा मुस्लिम समाज से आते हैं। साथ ही राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनका पत्ता कटा
भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है। उत्तर प्रदेश से पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है। नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं।
अनिल एंटनी बने राष्ट्रीय महासचिव
बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
शुक्रवार को बैठक
शुक्रवार को, नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ लगभग चार घंटे लंबी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, एनडीए बैठक, आउटरीच रणनीतियों और पांच राज्यों में चुनावी लड़ाई सहित महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक के दौरान, नड्डा ने पार्टी के "महाजन संपर्क अभियान" की प्रगति की समीक्षा। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके दौरों और आउटरीच प्रयासों के बारे में जानकारी मांगी। चर्चा में पांच राज्यों में आगामी चुनावों के लिए पार्टी का खाका और लोकसभा चुनावों के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियां भी शामिल थीं। इसके अलावा, पार्टी के महासचिवों ने एक अलग बैठक की जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा योजनाओं और नेतृत्व के दौरे के कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और चल रहे पार्टी कार्यक्रमों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
