38 फीसदी वोट 303 सीट,हिंदुत्व की सफल रणनीति, फिर भाजपा को मुसलमानों की क्यों पड़ी जरूरत

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jan 18, 2023, 07:12 PM IST

BJP Strategy For Lok Sabha And Assembly Elections: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बोहरा, पसमांदा और सिखों जैसे अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर वर्ग तक पहुंचने और बगैर किसी चुनावी लाभ की लालसा के उनके लिए काम करने की बात कही है।

BJP Strategy For Lok Sabha And Assembly Elections: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में राज्य विधान सभा चुनाव के ऐलान के बाद से सत्ता के सेमीफाइनल और फाइनल की रणभेरी बज चुकी है। 2024 तक 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव और देश के लोक सभा चुनाव होंगे। इसमें सबसे बड़ा दांव भाजपा का लगा है। और इसके लिए पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपना एजेंडा भी सेट कर लिया है। लगातार तीसरी बार सत्ता पाने के लिए भाजपा की नई रणनीति में मुस्लिम समुदाय भी है। रिपोर्ट के अनुसार कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह बोहरा, पसमांदा और सिखों जैसे अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश करें।

MODI MUSLIM

भाजपा को मुस्लिम वोट की क्यों याद आई

पीएम मोदी ने क्या कहा

End of Feed