Digvijay Singh : सोमवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सर्जिकल स्ट्राइल पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने दिग्विजय सिंह से इस पर जब सवाल किया तो वह सवाल से किनारा करते हुए नजर आए। दरअसल, कांग्रेस नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा है कि सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सबूत सामने नहीं रखा। हालांकि, उनके बयान से कांग्रेस ने दूरी बना ली है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई देते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सिंह का बयान निजी है। यह पार्टी का रुख नहीं है।
भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं दिग्वजिय सिंह
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए जाने के बदा दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि दिग्विजय सिंह मानसिक रूप से पीड़ित हैं और उनकी बात ज्यादा गंभीरता से लेना ठीक नहीं है। बीजेपी नेता रविंदर रैना ने दिग्विजय पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करने में जुटी रहती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय सेना पर सवाल उठाकर दिग्विजय सिंह ने भारत माता अपमान किया है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता ने क्या कहा
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पुलवामा पर संसद में कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। ये सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं। आज तक पुलवामा पर कोई रिपोर्ट आई। पुलवामा में 40 से ज्यादा लोग मारे गए। आज तक उस गाड़ी की जांच नहीं की गई।'
