Vinod Tawde Cash for Vote case: 'वोट फॉर कैश' मामले में फंसे BJP नेता व राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सुप्रिया श्रीनेता को लीगल नोटिस भेजा है। विनोद तावड़े ने कहा, तीनों कांग्रेस नेताओं ने गलत बयानबाजी करके मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। इससे मैं काफी आहत हुआ हूं। विनोद तावड़े ने बताया कि मैंने तीनों को कोर्ट नोटिस जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या कार्रवाई का सामना करें।
बीजेपी नेता विनोद तावड़े।
बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले विनोद तावड़े पर एक होटल में वोटरों को 5 करोड़ रुपये बांटने के आरोप लगे थे। इसको लेकर बहुजन विकास अघाड़ी के नेताओं ने होटल में जमकर हंगामा भी किया था। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़के व कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तावड़े पर वोट के बदले नोट बांटने का आरोप लगाया था। विनोद तावड़े ने कहा, मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से आता हूं और बीते 40 साल की राजनीति में मैंने ऐसा कभी नहीं देखा।
